फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police busy in solving the mystery of Bolero and mobile theft

Kushinagar News: बोलेरो और मोबाइल चोरी की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Mon, 06 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police busy in solving the mystery of Bolero and mobile theft
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरवलिया बाजार से बोलेरो, सरिसवां बाजार से 70 मोबाइल फोन व जोकवा बाजार के मधुरिया पुलिस चौकी के समीप से बोलेरो चोरी के तीन अलग-अलग मामलों की जांच की जिम्मेदारी पुलिस कप्तान ने स्वाट व सर्विलांस टीम को सौंपी है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। स्वाट प्रभारी आशुतोष सिंह ने रविवार को घटनास्थलों का निरीक्षण कर मौके की बारीकियों का जायजा लिया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन्होंने दुकानदारों और वाहन मालिकों से पूछताछ की। सर्विलांस प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्ध मोबाइल नंबरों और लोकेशन का विश्लेषण किया। स्वाट प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि कुछ ठोस सुराग मिले हैं। बहुत जल्द मामलों का खुलासा किया जाएगा। अपराधियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल सनातन, रणजीत आदि भी मौके पर उपस्थित रहे। टीम का नेतृत्व कर रहे सीओ सदर डा.अजय कुमार सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण सुराग का पता चला है, शीघ्र मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed