{"_id":"6564ed9215cca8eac40e64a4","slug":"police-arrested-the-absconding-accused-sent-him-to-jail-from-the-court-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8414-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय से भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय से भेजा गया जेल
विज्ञापन
- एससी-एसटी का दर्ज है मुकदमा, पुलिस को थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एससी-एसटी के मुकदमे में फरार चल रहे एक अभियुक्त को रामकोला थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर एडीजे के न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे छह दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के लाला टोला गांव के भटवलिया टोला निवासी वादी शिवकुमार पुत्र चुरा प्रसाद ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने गांव के ही कुद्दूस पुत्र शकूर, उसका पुत्र चुन्नू, तथा मखमूल पुत्र अली, भागीरथी पुत्र सुंदर, छट्ठू पुत्र शिवधन और मथुरा के विरुद्ध मारपीट व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा अपराध दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट सुनील कुमार यादव ने आरोनियों के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को रामकोला थाने की पुलिस ने चुन्नू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। लंबे समय से फरार इस आरोपी को छह दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।