{"_id":"66f39036afb0d82d6f02c8b8","slug":"police-arrested-a-member-of-fake-note-gang-in-kushinagar-after-an-encounter-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जाली नोट के गैंग का सदस्य था फरार, मुठभेड़ में घायल- गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जाली नोट के गैंग का सदस्य था फरार, मुठभेड़ में घायल- गिरफ्तार
Wed, 25 Sep 2024 09:53 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 25 Sep 2024 09:53 AM IST
सार
जाली नोट के साथ पकड़े गए गैंग से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में बुधवार की भोर में दबोच लिया। पुलिस ने इसके पास से 30 हजार जाली नोट बरामद किया है। तरया सुजान थाना क्षेत्र के बुलिया अगरवा गांव निवासी मुस्तकीम जाली नोटों से जुड़े गैंग का सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विस्तार
जाली नोट के साथ पकड़े गए गैंग से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में बुधवार की भोर में दबोच लिया। पुलिस ने इसके पास से 30 हजार जाली नोट बरामद किया है। तरया सुजान थाना क्षेत्र के बुलिया अगरवा गांव निवासी मुस्तकीम जाली नोटों से जुड़े गैंग का सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आम के बगीचे में घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई और जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
जाली नोटों के साथ साथ गोवंश पशुओं की तस्करी में भी आरोपी शामिल रहता है। इसके खिलाफ जिले के अलग अलग थानों में सात केस दर्ज है। इस कार्रवाई में सेवरही, साइबर इंस्पेक्टर, तमकुहीराज व तरया सुजान पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन