{"_id":"636a97fe5519721245454a9f","slug":"police-and-people-infront-of-each-other-kushinagar-news-gkp456649131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: आरोपी के घर दबिश, पुलिस से भिड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: आरोपी के घर दबिश, पुलिस से भिड़े लोग
Wed, 09 Nov 2022 03:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 03:03 PM IST
सार
खड्डा थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि रामइकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसकी छानबीन के लिए पुलिस टीम अपने साथ वादी को लेकर आरोपी के घर गई थी। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के खड्डा थाना में दर्ज मुकदमे की छानबीन करने घुघुली(महराजगंज) पहुंची पुलिस से आरोपी और उसके पक्ष के लोग भिड़ गए। वहीं, आरोपी ने खड्डा पुलिस टीम के खिलाफ घुघुली थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घुघुली पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। एक कार को कब्जे में लिया गया है।
खड्डा कस्बा निवासी सिकंदर अली ने घुघुली निवासी राम इकबाल के खिलाफ तीन लाख 17 हजार रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की विवेचना कर रहे दरोगा के नेतृत्व में पीड़ित सिकंदर संग पुलिस टीम मंगलवार को घुघुली पहुंची। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी तो वहां नोकझोंक शुरू हो गई। आरोपी और उसके पक्ष से जुटे लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया।
खड्डा पुलिस टीम वहां से किसी तरह से निकल पाई। सिंकदर अली की कार मौके पर ही छूट गई। इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई करती। इसके पहले रामइकबाल घुघुली थाने पहुंच गया। उसने खड्डा पुलिस के खिलाफ तहरीर दे दी। इसको लेकर दिनभर गहमा-गहमी बनी रही। घुघुली के प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि खड्डा पुलिस आई थी। रामइकबाल की तहरीर पर जांच की जा रही है। एक कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में खड्डा थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि रामइकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसकी छानबीन के लिए पुलिस टीम अपने साथ वादी को लेकर आरोपी के घर गई थी। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।