फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police and PAC personnel took out tricolor rally

पुलिस व पीएसी के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police and PAC personnel took out tricolor rally
तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद विजय दुबे। - फोटो : KUSHINAGAR
पुलिस व पीएसी के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन

पडरौना। आजादी के अमृत महोत्सव पर शुक्रवार की शाम को कोतवाली पडरौना परिसर से पुलिस, पीएसी के जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। इसका शुभारंभ सांसद विजय कुमार दुबे ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कोतवाली से निकली तिरंगा रैली सुभाष चौक से होते हुए रामकोला रोड से बावली चौक, साहबगंज मोहल्ला होकर तिलक चौक से कोतवाली परिसर खत्म हुई। इसमें विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, डीएम एस राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल, एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह, सांसद पीआरओ निखिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार की शाम एसएचओ पंकज कुमार गुप्ता ने एसआई और पुलिसकर्मियों संग स्थानीय कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान लोगों के बीच तिरंगा का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, तुर्कपट्टी पुलिस ने थाना परिसर से तुर्कपट्टी बाजार, नोनिया पट्टी चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। एसओ आशुतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार, हनुमानगंज पुलिस ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। एसओ रामसहाय चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम हाथों में तिंरगा लेकर पनियहवा चौराहा, छितौनी, बेलवनिया, दरगौली आदि गांवों में पैदल मार्च करती पहुंचीं। पुलिस ने लोगों को आजादी का महत्व बताते हुए अमृत महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed