फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police active on Navratri festival, Chaupal and meetings are being held to maintain peace and order.

Kushinagar News: नवरात्रि पर्व पर पुलिस सक्रिय, शांति व्यवस्था को लेकर की जा रही चौपाल व मीटिंग

Mon, 22 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police active on Navratri festival, Chaupal and meetings are being held to maintain peace and order.
कुशीनगर। एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जिलेभर में नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों, हल्का प्रभारियों एवं बीट प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गांवों, कस्बों और चौराहों पर भ्रमणशील रहकर चौपाल लगाकर मीटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

मीटिंग में आयोजकों व स्थानीय लोगों को शासन-प्रशासन के आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए अपील की गई कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाकर नवरात्रि पर्व मनाएं और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व, अवांछित गतिविधि या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन

साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, बल्कि उसकी पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, गलत या अशोभनीय पोस्ट व टिप्पणियां करने से बचने की अपील भी आमजन से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने कहा कि जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन हर स्तर पर चौकन्ना है और जनपदीय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया से लेकर संवेदनशील स्थानों तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed