{"_id":"6164695c8ebc3e05c44bad3a","slug":"pm-to-address-at-german-hangar-pandal-kushinagar-news-gkp4125775114","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन हैंगर पंडाल में संबोधित करेंगे पीएम
पीएम के आगमन को लेकर हवाईअड्डा और सभास्थल पर तैयारी तेज
डीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अफसरों ने लिया तैयारी का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। सभास्थल से लेकर हवाईअड्डे तक कार्य निरंतर जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है, जबकि बरवां फॉर्म परिसर में जर्मन हैंगर पंडाल बनाने का कार्य चल रहा है। सोमवार को भी डीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इन स्थलों पर तैयारी का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। हवाई अड्डे के लोकार्पण कार्यक्रम के गवाह श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे सहित 25 डेलीगेट्स और 100 बौद्ध भिक्षु होंगे। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे का विमान डेलीगेट्स के साथ कोलंबो से उड़ान भरकर कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरेगा। हवाई अड्डे के टर्मिनल बिल्डिंग के सामने विशाल स्थल पर प्रधानमंत्री टूर ट्रैवेल कंपनियों के सीईओ व एयरलाइंस कंपनियों के उच्चाधिकारी के साथ परिचालन के लिए बातचीत करेंगे। इसके लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने एयरपोर्ट अथॉरिटी मिट्टी भराई कार्य तैयारी में युद्धस्तर पर जुटा है। कुशीनगर व बरवा फॉर्म में पीडब्ल्यूडी हेलीपैड व जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल बन रहा है। सोमवार को भी डीएम एस. राजलिंगम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा समेत अन्य अफसरों ने तैयारी का जायजा लिया। यहां दिन रात काम चल रहा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी तैयारी कर रहा मुक्कमल
प्रधानमंत्री के हाथों कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण होना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी उनके स्वागत से लेकर हर तरह के प्रबंध को लेकर मुस्तैद हैं। अथारिटी उत्तरी क्षेत्र के ज्वाइंट डायरेक्टर जावेद अंजुम कई दिनों से तैयारी में लगे हैं। प्रधानमंत्री के हवाई अड्डे पर लैंडिंग से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर व अंदर प्रोटोकॉल के तहत प्रत्येक बिंदु पर सेंसेटिव जोन के मुताबिक सक्रियता व तैयारी जारी है।
विज्ञापन
कुशीनगर में सौंदर्यीकरण भी तेजी पर
कसया। कुशीनगर में मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के सामने सौंदर्यीकरण के लिए कार्य जोरों पर किया जा रहा है। वहीं माथाकुंवर मंदिर, बुद्ध मंदिर व अन्य पुरावशेष परिसरों से पानी निकाला जा रहा है। प्रशासन की ओर से सीवर टैंक और पंपिंग सेट से पानी निकालने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। रामाभार स्तूप के बगल में चार हेलीपैड बनाने का काम जोरों पर है। परिनिर्वाण मंदिर को देखने के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए प्रशासन एवं पुरातत्व विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बुद्ध मार्ग पर पाथवे को आकर्षित करने के लिए विक्टोरियन लाइट एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर आकर्षित किया जा रहा है। बौद्ध पर्यटकों को भगवान बुद्ध से जुड़े लगभग सभी दार्शनिक स्थलों को संवारने में प्रशासन लगा है। उसी के साथ प्रधानमंत्री की तरफ से पूजन अर्चन कार्यक्रम के लिए साज-सज्जा की तैयारी चल रही है। संवाद
कार्यक्रम स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल बरवां फॉर्म में बन रहे पंडाल का कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। पीएम के जनसभा स्थल बरवां फॉर्म में कार्यक्रम को आखिरी रुप देने के लिए बन रहे जर्मन हैंगर पंडाल, हेलीपैड, मिट्टी भराई, कार्यक्रम स्थल आदि का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को जल्द कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। संवाद