फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM Modi did not increase reservation: Azad

पीएम मोदी ने नहीं बढ़ाया आरक्षण : आजाद

Sat, 25 May 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
PM Modi did not increase reservation: Azad
पडरौना। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में राजा बनाने के लिए वोट का प्रावधान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को पिछड़ा वर्ग का बताते हैं लेकिन, पिछड़ा वर्ग का आरक्षण नहीं बढ़ा। उल्टे आरक्षण छीनने का काम किया है। यूपी सरकार ने नौकरी देने की जगह छीनने का काम किया है। पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया। यूपी में कानून व्यवस्था चौपट है।
विज्ञापन


वह कसया के वेनेट क्लब परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश की सरकार सीमा की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। वह नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस की गतिविधियों को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि प्रदेश की पुलिस हाईजैक है। उन्होंने कहा कि 2027में भाईचारे के साथ यूपी सरकार के खिलाफ जंग होगी। युवाओं व महिलाओं को उद्योग व कुटीर उद्योग स्थापित कर रोजगार दिया जाएगा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पडरौना और खड्डा के धरनी पट्टी खेल मैदान में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


लोकसभा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों युवाओं को बेरोजगार बनाया है। सरकारी नौकरी गायब है। आरक्षण शून्य और निष्प्रभावी है। महंगाई चरम पर है। 80 करोड़ जनता को मोहताज बना दिया है। भाजपा सरकार देश को कंगाल बना रही है। संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। एयरपोर्ट, रेलवे, ट्रेन, एलआईसी सब अडानी और अंबानी को बेच रही है। संविधान रहेगा कि नहीं यह फैसला करना होगा। भाजपा मनुस्मृति का संविधान लागू करना चाहती है। दलित,पिछड़ा, आदिवासी के कुर्सी को उसके हटने के बाद गंगा जल से धोया जाता है। 2024 में भाजपा की विदाई कुशीनगर से होनी चाहिए। सपा से नाराज डाॅ.परशुराम पटेल ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed