फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Players gearing up for the divisional-level competition.

Kushinagar News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे खिलाड़ी

Mon, 27 Jul 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Players gearing up for the divisional-level competition.
पडरौना। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल के बाद 20 से अधिक खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब गोरखपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं। कोच का लक्ष्य इस बार जिले से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खेल विभाग के निर्देश पर हर साल होने वाली मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर भाग लेंगे। पिछले सप्ताह जिला क्रीड़ा अधिकारी और कोचों की टीम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पडरौना में ट्रायल कैंप लगाया। इसमें जिले भर से 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि जिले से कबड्डी के 12 और फुटबाॅल के आठ समेत कुल 22 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों से खिलाड़ी चुने गए हैं। चयनित सभी खिलाड़ियों का रोजाना सुबह छह बजे से नौ बजे तक और शाम चार बजे से छह बजे तक स्टेडियम में अभ्यास चल रहा है। फिजिकल ट्रेनर और खेल विशेषज्ञ कोच उन्हें फिटनेस और तकनीक दोनों पर काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed