फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Players from rural areas showed talent in sports competition

Kushinagar News: खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 28 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Players from rural areas showed talent in sports competition
सुकरौली में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक  विकास दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण
सुकरौली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू इंटर काॅलेज सेमरी सुकरौली के मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के पुरुष वर्ग, महिला वर्ग सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कुश्ती व वाॅलीबाल आदि विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जूनियर 100 मीटर दौड़ में दशरथ गौड़ प्रथम व विशाल साहनी द्वितीय रहे। सब जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम व विपिन साहनी द्वितीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में शोभा मद्धेशिया प्रथम व राधिका चौहान द्वितीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में राधिका चौहान प्रथम व प्रीति सिंह द्वितीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में कृष्णा मद्धेशिया प्रथम व राहुल सैनी द्वितीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में रजनी प्रथम व सुनैना शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में दीपक साहनी प्रथम व विनय सिंह द्वितीय रहे। चक्र क्षेपण में रविकांत प्रथम व विनय सिंह द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पूजा सिंह प्रथम व रजनी चौहान द्वितीय स्थान पर रहीं। गोलाक्षेपण में ऋषिकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि धैर्य और अनुशासन से ही व्यक्ति सफल हो पाता है। खेलों में भी धैर्य और अनुशासन ही जीत की कुंजी है। अच्छा खिलाड़ी कठिनाइयों से उबरकर जीत का वरण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सत्यम तिवारी ने मुख्य अतिथि काे स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। खेल प्रशिक्षक माधव सिंह, इंद्रेश कुमार, पवन कुमार, प्रहलाद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed