फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Planting trees is necessary for environmental protection

Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

Sun, 08 Sep 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Planting trees is necessary for environmental protection
पडरौना। नगर के साकेत बिहारी मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ की पूजा करने की परंपरा सदियों पुरानी है। बरगद के पेड़ को हिंदू धर्म में अक्षय वट भी कहा जाता है। यह पेड़ जितना धार्मिक महत्व रखता है, उसका उतना ही वैज्ञानिक महत्व भी है। धर्म की दृष्टि से देखें तो ऐसा कहा जाता है कि बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजते हैं। इसके अलावा, यदि वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो बरगद के पेड़ की जड़, तना, फल तीनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने कहा कि बरगद के पेड़ को ऑक्सीजन का खजाना कहा जाता है। कुछ विशेष पेड़ ऐसे हैं, जो बहुतायत में ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं। उन्हीं में से एक बरगद भी है। बरगद के साथ बांस, नीम और तुलसी के पेड़ बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर के महंत दिनेश दास, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, देवेश मिश्र, शैलेश कुमार तिवारी, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed