{"_id":"5751c5584f1c1bbe53108fac","slug":"pit-during-cleaning-in-the-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने कार्य ठप रखकर धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने कार्य ठप रखकर धरना दिया
कुशीनगर
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रामकोला में साथी की पिटाई के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। सफाई के दौरान बुधवार को हुई मारपीट के मामले में सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को सफाई कार्य ठप रखकर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया। सफाई कर्मचारी बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी की पिटाई करने के आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं, दोपहर बाद करीब एक बजे धरनास्थल पर पहुंचे व्यापारियों ने सफाई कर्मचारियों को समझा बुझाकर दोनों पक्ष के बीच समझौता कराया।
इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। बृहस्पतिवार को कस्बे में सफाई कार्य के दौरान कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस घटना से नाराज सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी भी दी थी।
इस बीच शुक्रवार को सफाई कर्मचारी काम ठप रखकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और गेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे। सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि आरोपी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धरनास्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कुछ लोगों पर नाली पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि इससे नालियों की सफाई में दिक्कत होती है। नाली के ऊपर लगे कवर को हटाने पर दुकानदार मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को नाली के ऊपर लगे कवर हटाकर सफाई करने पर ही दो सफाई कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई होने तक सफाई कर्मचारी सफाई कार्य ठप रखेंगे। इस दौरान संजय, पिंटू, राजू सहित कई अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, प्रदर्शन के दौरान दोपहर करीब एक बजे व्यापारी भी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों से बात कर दोनों पक्ष के लोगों के बीच सुलह समझौता कराकर धरना समाप्त कराया। इस संबंध में एसओ अनिल सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है। अब विवाद समाप्त हो गया है।