फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pistol looking lighter show looted scooty

पिस्तौल जैसा लाइटर दिखा तीन बदमाशों ने लूटी थी स्कूटी व मोबाइल

Sat, 30 May 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
pistol looking lighter show looted scooty
तीन दिन पहले लूट की स्कूटी और मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। - फोटो : KUSHINAGAR
पिस्तौल जैसा लाइटर दिखा तीन बदमाशों ने लूटी थी स्कूटी व मोबाइल
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर में हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश का दावा किया है। बाइक सवार तीन युवकों ने इस घटना को पिस्तौल जैसी दिखने वाली लाइटर के दिखाकर अंजाम दिया था। शनिवार को पुलिस ने लूटी गई स्कूटी व मोबाइल के साथ ही पिस्तौल जैसा दिखने वाला लाइटर भी बरामद कर लिया। तीनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

कोकिलपट्टी के पूर्व प्रधान का बेटा कमलेश कुशवाहा बुधवार की दोपहर में अपने एक मित्र के साथ दुदही बाजार से स्कूटी से घर आ रहा था। गंडक नहर पर बड़हरा पुल के समीप खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल दिखाकर कमलेश से स्कूटी, दो मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिया था। लूट की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों से जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन शुरू की।एसओ विशुनपुरा बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गगलवा पुल के पास कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया है। तत्काल पुलिस टीम वहां पहुंची तो मौजूद तीन युवक भागने लगे। तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल किया। इनके पास से दो मोबाइल, लूटी गई स्कूटी व चोरी की एक अन्य बाइक भी बरामद हुई। पकड़े गए राजकुमार गौड़ निवासी थाना तरयासुजान, अली हसन निवासी जानकीनगर सेवरही और अमानुल्लाह उर्फ मिट्ठू किदवई नगर थाना सेवरही ने बताया कि इन लोगों ने स्कूटी सवार युवकों को पिस्तौल जैसा दिखने वाला लाइटर दिखाकर रोका था और स्कूटी, मोबाइल व एटीएम कार्ड लूटकर भाग निकले थे। लूट की इस घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसओ बृजेश कुमार मिश्रा, एसआई राघवेंद्र सिंह कांस्टेबल शिवजी यादव, अवनीश सिंह, श्याम सिंह यादव, नागेंद्र यादव और अंकुश मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed