फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pickup truck hits two motorcycles; three youths injured.

Kushinagar News: दो बाइकों को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन युवक घायल

Sun, 07 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck hits two motorcycles; three youths injured.
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित बरवा मोड़ के पास शनिवार दोपहर सड़क हादसे में दो बाइक सवार समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही गांव निवासी 35 वर्षीय वशिष्ठ प्रसाद और कसया क्षेत्र के रजवावर डेलीहवा निवासी 30 वर्षीय अनिल यादव एक ही बाइक से फाजिलनगर से कसया की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

बरवा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी और दूसरी बाइक को भी चपेट में ले लिया। दूसरी बाइक पर सवार बरवा निवासी 25 वर्षीय मुन्ना दुबे भी घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने एंबुलेंस से वशिष्ठ प्रसाद और अनिल यादव को सीएचसी कसया पहुंचाया। अनिल यादव की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वशिष्ठ प्रसाद का उपचार सीएचसी कसया में चल रहा है। वहीं तीसरे घायल मुन्ना दुबे का इलाज कसया के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed