फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pickup theft

थाने की बगल से पिकअप चोरी

Sat, 13 Jul 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
pickup theft
थाने की बगल से पिकअप चोरी
विज्ञापन

पटहेरवा। थाने से बगल में दरवाजे पर खड़ी पिकअप शुक्रवार की रात चोरी हो गई। पीड़ित संजय गुप्ता ने बताया कि रोज की भांति शुक्रवार की शाम पिकअप दरवाजे पर खड़ा कर सोने चले गए। शनिवार सुबह उनकी पत्नी गाड़ी की पूजा करने निकलीं तो पिकअप वहां से गायब देख सन्न रह गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
खाली मकान को खंगाल ले गए चोर
रगड़गंज। पटहेरवा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाबू गांव में चोरों ने एक व्यक्ति के खाली घर में चोरी की वारदात की। चोर कीमती जेवरात समेत हजारों के सामान उठा ले गए। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित सुभाषचंद पांडेय पुत्र भूलन ने बताया कि एक महीने पहले वह परिवार के साथ राजकोट में बने अपने नए घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नही था। घर खाली देख चोरों ने ताला तोड़ कर घर में रखे जेवरात, कीमती साड़ी और अन्य जरुरी सामान चुरा ले गए। शनिवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे राजकोट से गांव वापस आने पर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर पहुंचे तो घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरो ने आलमारी तोड़कर जेवरात, कीमती साड़ी और नगदी समेत अन्य जरुरी समान उठा ले गए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची डायल 100 और समउर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके का निरीक्षण किया। समउर बाजार चौकी प्रभारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार की सतर्कता से भागे चोर, अंदर कोने में मिला मासूम
तमकुहीराज। तरया सुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा स्थित एक दुकान मेँ शुक्रवाुर की रात चोरी की घटना से होने से बच गई। चोरी की घटना की भनक आस-पास के लोगो को लग जाने से चोर मौके से भागने मे सफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया तो उसमे एक मासूम को दुबके हुए पाया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर मासूम बच्चे को बहला फुसलाकर उसके माध्यम से चोरी की घटना घटित करने की फिराक में लगे थे। मामले की पुलिस जांच पडताल करने में जुटी थी।

तमकुहीराज कस्बे के हनुमान मंदिर के पास श्रृंगार व साज सज्जा की दुकान है। शुक्रवार की रात दुकानदार अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए। रात में दुकान के सामने कुछ गिरने का आवाज सुनकर बगल में सो रहे दुकानदार अमर गुप्ता की नीद खुल गई। उन्होने देखा कि दुकान का थोडा शटर खुला हुआ था और दरवाजे पर कुछ सामान बिखरा पडा है। दुकान में चोरी होने की आशंका होने पर उन्होने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इक्टठा हो गए। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना डायल 100 व चौकी पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दुकान की गहनता से जांच की तो एक कोने मासूम को दुबका पाया। लोगो का अनुमान है कि मासूम के माध्यम से चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। चौकी प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की ज ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed