{"_id":"65bff5aad3bd945e130397a7","slug":"pickup-collides-with-tree-while-saving-nilgai-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112005-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराया पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराया पिकअप
Mon, 05 Feb 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में गाजीपुर स्थित एक विद्यालय के पास रविवार की भोर करीब चार बजे नीलगाय को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र निवासी चालक नागेंद्र यादव प्रतिदिन बिहार के सिवान के गुठनी से कुशीनगर में दूध सप्लाई करता है। वह पिकअप लेकर तमकुहीराज-समऊर मार्ग पर गाजीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पेड़ से टकरा गया। एसएचओ अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।