{"_id":"6553ca9f0c6aaa2a8f0f4a76","slug":"pickup-collides-with-tree-one-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7653-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ से टकराया पिकअप, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ से टकराया पिकअप, एक घायल
Wed, 15 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पिपरा बाजार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौराहा के पास मंगलवार की भोर में केला लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिसमें पिकअप पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौराहा के पास मंगलवार की भोर में साढ़े चार बजे जटहां बाजार थानाक्षेत्र के पडरहीं से केला लेकर हाटा जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। इससे पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में पिकअप में बैठा केला व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मैजिक चालक गोपाल को हल्की चोट आई है।