फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Physically abused on the pretext of marriage, teenager became pregnant

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, गर्भवती हुई किशोरी

Tue, 03 Jan 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Physically abused on the pretext of marriage, teenager became pregnant
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, गर्भवती हुई किशोरी
विज्ञापन

सीओ दफ्तर में पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ दी तहरीर
- तरयासुजान थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही छानबीन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को झांसा देकर युवक दो साल से शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक उसे जानमाल की धमकी देकर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। मंगलवार को पीड़ित किशोरी अपनी मां संग सीओ तमकुहीराज के दफ्तर पहुंची। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ ने प्रकरण में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पास के गांव के युवक के बहकावे में आकर फंस गई। आरोपी युवक किशोरी को शादी का झांसा देकर लगभग दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब गर्भ ठहरने की बात उससे बताई तो युवक उससे कन्नी काटने लगा।
विज्ञापन

वह किशोरी को जानमाल की धमकी देकर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। इस मामले में जब किशोरी शिकायत लेकर तरयासुजान थाने पहुंची तो एक सिपाही ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए मंगलवार को किशोरी सीओ तमकुहीराज से मिलने पहुंची। किशोरी ने सीओ को बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। युवक की हरकत से उसका पूरा जीवन बर्बाद हो गया है। किशोरी ने उचित कार्रवाई की गुहार सीओ से लगाई। इस संबंध में एसएसओ तरयासुजान आरपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed