फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   photo of pulling thela viral

घायल बुजुर्ग महिला को ठेला पर ले जाते किशोर का फोटो हुआ वायरल

Tue, 29 Dec 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
photo of pulling thela viral
घायल बुजुर्ग महिला को ठेला पर ले जाते किशोर का फोटो हुआ वायरल
विज्ञापन

खड्डा। मंगलवार की दोपहर में खड्डा सीएचसी में घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए रिक्शा वाले ठेला पर लेकर आने का मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। इससे संबंधित एक फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक किशोर रिक्शा ठेला पर लेटी बुजुर्ग को लेकर जा रहा है। हालांकि खड्डा पुलिस इस घटना को बेवजह तूल दिया जाना बता रही है। खड्डा पुलिस का कहना है कि मार्ग दुर्घटना में घायल इस महिला को लेकर परिजन थाने आए थे। इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाई गई। परिजनों ने पुलिस या स्वास्थ्य महकमे से एंबुलेंस की मांग नहीं की थी।

खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा मनिराज गांव की 65 वर्षीय कलावती कुछ दिन पहले कार की चपेट में आकर घायल हो गयी थी। आरोपी चालक के विरुद्ध खड्डा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। घायल वृद्धा की देखभाल बेटी दमाद करते हैं। इस महिला का पैसों के अभाव में इलाज नहीं होने की जानकारी पर मंगलवार को खड्डा पुलिस ने आरोपी कार चालक व घायल महिला के परिजनों को थाने बुलाया था। एसओ खड्डा आरके यादव के मुताबिक घायल वृद्घा को रिक्शा वाले ठेला पर लेकर उसके बेटी-दामाद व कुछ अन्य लोग थाने आए थे। महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते गाडी चालक ने अपनी तरफ से दवा आदि के लिए आर्थिक मदद दी। इसके बाद सभी अपने घरों को लौट गए। बाद में पता लगा कि इस बुजुर्ग महिला का ठेला खींच रहे एक किशोर की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। एसओ का कहना है कि बुजुर्ग महिला का ठेला कोई किशोर नहीं खींच रहा था और न ही घरवालों की तरफ से इलाज के लिए वाहन आदि की मांग की गई थी। बुजुर्ग महिला के घरवालों का भी कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस के लिए किसी को फोन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed