फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   phoralen par khade trak mein ghusee kaar, ek kee maut

फोरलेन पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत

Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
phoralen par khade trak mein ghusee kaar, ek kee maut
लबनिया चौराहे के पास एनएच 28 पर खड़े ट्रक में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : KUSHINAGAR
फोरलेन पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत
विज्ञापन

फोरलेन पर लबनिया चौराहे के पास हुई दुर्घटना
पटेहरवा/उजारनाथ (कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के फोरलेन स्थित लबनिया चौराहे के पास रविवार रात खड़े एक ट्रक में पीछे से कार आकर टकरा गई। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य तीन घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। वहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
चौराहे पर रविवार देर रात फोरलेन के किनारे एक ट्रक खड़ा था। उसी समय तेज गति से आ रहे कार सवार युवक फोरलेन पर खड़े ट्रक के पीछे से घुस गए। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बसडीला खुर्द थाना पटहेरवा निवासी भीम सिंह (24) की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार दुर्गेश यादव (25) निवासी हतवा थाना पटहेरवा, अमित चौधरी (33) निवासी बसडीला खुर्द, विकास सिंह (28) ग्राम हरदिया थाना पटहेरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीम सिंह के शव को कब्जे में ले लिया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed