{"_id":"69f26eae632472a55f0b5609","slug":"petrol-pumps-are-running-low-with-five-days-worth-of-stock-cleared-in-five-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158909-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पंपों पर पेट्रोल का अकाल, पांच दिन का स्टॉक पांच घंटे में साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पंपों पर पेट्रोल का अकाल, पांच दिन का स्टॉक पांच घंटे में साफ
Thu, 30 Apr 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
मथौली नगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नही होने से पसरा सन्नाटा।संवाद
- फोटो : संवाद
पडरौना। जिले में संचालित पेट्रोल पंपों पर इन दिनों ईंधन की किल्लत बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन और वाहनों की रफ्तार दोनों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि जो स्टॉक पांच दिनों तक चलना चाहिए, वह अधिक मांग के चलते महज पांच घंटों में ही समाप्त हो जा रहा है। बैतालपुर डिपो से होने वाली ईंधन आपूर्ति की चेन टूट चुकी है कि एक बार पंप ड्राई होने के बाद अगली खेप पहुंचने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है। यह हालात तब है जब पंप संचालकों की तरफ से एडवांस भुगतान के बावजूद तेल की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।
वर्तमान में पेट्रोल की आपूर्ति डीजल की तुलना में तीन गुना कम हो गई है। कई पेट्रोल पंपों पर स्थिति यह है कि कहीं डीजल उपलब्ध है तो पेट्रोल गायब है। आपूर्ति शृंखला बाधित होने से पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’’ के बोर्ड लटकने लगे हैं। वाहन स्वामियों को पंपोें के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बुधवार को स्थिति और खराब रही। हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप ईंधन के अभाव में ड्राई पड़े हुए थे। हाईवे से गुजर रहे वाहन प्रत्येक पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर ईंधन भरवाने के लिए चक्कर काटते हुए दिखाई दिए। भगत छपरा के पास संचालित भारत पेट्रोलियम के पंप प्रबंधक श्याम बदन कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में 15000 लीटर डीजल व 5000 लीटर पेट्रोल की आपूर्ति हुई थी।

मथौली नगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नही होने से पसरा सन्नाटा।संवाद- फोटो : संवाद

मथौली नगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नही होने से पसरा सन्नाटा।संवाद- फोटो : संवाद

मथौली नगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नही होने से पसरा सन्नाटा।संवाद- फोटो : संवाद
विज्ञापन