फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People worried about fear of flood

बाढ़ की आशंका से लोग चिंतित

Fri, 02 Sep 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
People worried about fear of flood
बाढ़ की आशंका से लोग चिंतित
विज्ञापन

खड्डा। गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। बृहस्पतिवार को इसका जलस्तर चेतावनी बिंदु से 44 सेंटीमीटर ऊपर चला गया। जलस्तर बढ़ने से नदी के आस-पास के गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से चिंतित हैं।
गंडक नदी भैसहां गेज स्थल पर दिन के तीन बजे चेतावनी बिंदु 95 मीटर से 44 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। जलस्तर बढ़ने से महदेवा गांव के पास गंडक का दबाव और बढ़ गया है। गंडक नदी में वाल्मीकि बैराज से बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे 1,16,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

इस वजह से भैसहां गेज स्थल पर दिन के तीन बजे नदी चेतावनी विंदु 95.00 मीटर के सापेक्ष 95.44 मीटर पर बह रही थी। उल्लेखनीय है कि महदेवा गांव को नदी से बचाने का प्रयास चल रहा है। जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन पहले ही लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कह चुका है। ग्रामीण इस चिंता में हैं कि जाएं तो कहां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed