फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People who came to rescue the Bhim Army youth clashed with the inspector, created ruckus

Kushinagar News: भीम आर्मी के युवक को छुड़ाने पहुंचे लोग इंस्पेक्टर से उलझे, हंगामा

Sun, 22 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
People who came to rescue the Bhim Army youth clashed with the inspector, created ruckus
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया मगरिब गांव निवासी भीम आर्मी से जुड़े एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक आईडी से धार्मिक टिप्पणी कर दी। इस मामले में किसी ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो हरकत में आई पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। इसकी भनक मिलते ही दर्जनों की संख्या में लोग रामकोला थाने पर पहुंच गए और इंस्पेक्टर से उलझने लगे। थाना परिसर में करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक माहौल गरम रहा। बाद में पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान की कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाने के गांव फुलवरिया मगरिब निवासी गोविंद प्रसाद का पुत्र अरविंद अपनी फेसबुक आईडी से शुक्रवार को आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसको लेकर गांव के लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई और किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर रामकोला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई में जुट गई। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद की अगुवाई में सभासद समेत दो दर्जन से अधिक महिला व पुरुष थाने पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर से वार्ता कर वे लोग आरोपी युवक को छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। बात नहीं बनने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। पुलिस की ओर से कई बार समझाने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष समेत सभी लोग सड़क जाम करने व थाने का घेराव करने की चेतावनी देने लगे। इससे थाना परिसर की माहौल गरम हो गया। इंस्पेक्टर से उलझे लोगों को पुलिस ने बाहर खदेड़ दिया। इस मामले में आरोपी युवक अरविंद के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। जाते समय सभी लोग तहसील कार्यालय पहुंच धरना देने की बात कहते हुए वहां से चले गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की जा रही थी। तभी कुछ लोग थाने पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। युवक को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed