{"_id":"60fdb4ee8ebc3e66ef77ca90","slug":"people-warned-to-vidyoot-nigam-to-take-agitatio-kushinagar-news-gkp4032057177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उपभोक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर )। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जोकवा फीडर से जुड़े गांवों में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जौरा बाजार फीडर से सोहंग, विजेधरा, लवकुश, हाटा, देवपोखर, श्रीरामपट्टी, किशुनदास पट्टी, मधुरिया, महासोन, किशुनदेव पट्टी, बेलवा, मिश्रौली, लाला गुरवलिया, कारखाना महुअवा आदि गांव में बिजली की आपूर्ति होती है। विद्युत आपूर्ति के दौरान होने वाली ट्रिपिंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। इसके चलते निर्धारित शेड्यूल को दरकिनार कर 24 घंटे में महज आठ से दस घंटे आपूर्ति हो रही है। मनमानी बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी है।
आश्वासन देकर गुमराह करते हैं अधिकारी
बिजली कटौती से परेशान लोग ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के ट्वीटर पर पोस्ट कर अन्य अधिकारियों को टैग किए हैं। अधिकारियों के ट्विटर हैंडल द्वारा संपर्क सूत्र साझा करने की बात कही जाती है। जहां समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन आश्वासन के बाद समस्या जस की तस बनी हुई है। देवानंद गोंड, पप्पू सिंह, मुकेश यादव, सोनू ओझा, राकेश श्रीवास्तव, गोलू शर्मा आदि ने बताया कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। जेई अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाती है। कभी-कभी तकनीकी दिक्कतों की वजह से फाल्ट समेत अन्य समस्याएं आती हैं। उसे कम से कम समय में सही करा लिया जाता है।
विज्ञापन
बिजली के तार पर गिरी पेड़ की डाली, आपूर्ति ठप
जानकीनगर। पडरौना-कसया मार्ग पर रविवार की सुबह दस बजे बिजली के तार पर एक पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। इसके चलते रविंद्रनगर विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार सुबह से ही तेज धूप होने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। ऐसे में सुबह करीब दस बजे रविंद्रनगर विद्युत उपकेंद्र से मिलने वाली आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। रविन्द्रनगर के जेई नित्यानंद ओझा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे पडरौना-कसया मार्ग पर बिजली के तार पर एक पेड़ की डाली टूटकर गिर गई है। इसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। देर शाम तक इसे सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।