फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People troubled by unannounced power cuts

Kushinagar News: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
People troubled by unannounced power cuts
तमकुहीराज। कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इससे दुकानदार, विद्यार्थी व आम लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गर्मी के आगमन से पूर्व ही अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। इस कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। शासन की ओर से नगर पंचायत क्षेत्र में 22 और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का नियम है, लेकिन तमकुहीराज सब स्टेशन और तरयासुजान सब स्टेशन से शहरी क्षेेत्रों में 12 और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब छह से आठ घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। नगर पंचायत तमकुहीराज व आसपास के इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से दुकानदार, आम लोगों के काम और बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। तमकुहीराज कस्बे के व्यापारी नेता संजय सिंह पटेल का कहना है कि शाम के समय अक्सर बिजली काट दी जाती है। मोबाइल फोन की रोशनी में दुकानदारी करनी पड़ती है। जेई और एई फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

एसडीओ तमकुहीराज शुभम अग्रहरि ने बताया विभाग से जुड़े कामों को संपन्न कराने के लिए कुछ अतिरिक्त कटौती हो रही है। शीघ्र ही निर्धारित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed