फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People troubled by unannounced power cuts

Kushinagar News: अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

Fri, 13 Oct 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
People troubled by unannounced power cuts
समउर बाजार। पटहेरवा फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खडा गई है। हालत यह है कि बिजली आने-जाने का समय ही निर्धारित नहीं है। इस अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों ने बिजली कटौती बंद कर नियमित बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के पटहेरवा, बसंतपुर, भेडीहारी टोला, बंजारी टोला, चैन पट्टी, गगलवा, महरुटोला, पिपरा कनक, बोदा टोला, धुसवा, मठिया, मीर बिहार बुजुर्ग, दीपराय, करजहां, नरहवा, करमहा, पटहेरवा, सेन्दुरीया, मोगलपुरा, धारमठीया, फतन पट्टी आदि गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्राम प्रधान मजीबुल होदा, प्रधान प्रतिनिधि आलमगीर खान, बसरुदीन सिद्दीकी, अमलेश तिवारी आदि लोगों ने बताया कि पांच दिन से शाम को बिजली कट जा रही है। करीब तीन बजे रात में कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन कुछ समय बाद ही आपूर्ति बंद हो गई। अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप होने से घर में लगे इन्वर्टर समेत अन्य बिजली के उपकरण भी कम नहीं करते हैं। इन लोगों ने अघोषित बिजली कटौती बंद कर नियमित बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। इस संबंध में जेई अरुण कुमार ने बताया है कि यूपी पावर प्लांट से 1360 मेगावाट बिजली कम मिल रही है। इसके चलते इस तरह की दिक्कत आ रही है। इसको सही करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed