{"_id":"692362bbc6da661b4b052751","slug":"people-suffering-from-joint-pain-arrived-at-the-health-fair-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149487-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरोग्य मेले में जोड़ों में दर्द की तकलीफ लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरोग्य मेले में जोड़ों में दर्द की तकलीफ लेकर पहुंचे लोग
Mon, 24 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
करमैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज करते डॉ. संजय कुमार। संवाद
पडरौना। ठंड बढ़ने के साथ जोड़ों के दर्द से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को जिले के पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री मेला में खांसी और बुखार के अलावा जोड़ों के दर्ज से परेशान अधिक लोग पहुंचे। उन्हें डॉक्टरों ने दवा के साथ बचाव के उपाय बताए। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुरी व न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूमिहारी पट्टी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में बुखार, खांसी, त्वचा रोग और जोड़ों के दर्द के मरीज पहुंचे। न्यूपीएससी भूमिहारी पट्टी में डॉ. आफताब आलम मरीज देखते मिले। अस्पताल में कुल 15 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि खांसी, बुखार, चर्मरोग के अलावा जोड़ों के दर्द और गठिया के मरीज अधिक आए थे।
पीएससी खजुरी में इलाज कर रहे डॉ. धर्मराज चौधरी ने बताया कि मेला में कुद 19 लोगों ने इलाज कराया। उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट की वजह से हृदयरोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित मरीजों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ठंड का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है, इसलिए उनकी देखभाल में लापरवाही न बरतें। उजारनाथ संवाद के अनुसार न्यूपीएससी करमैनी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. संजय कुमार इलाज करते दिखे। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेला में सर्दी, खासी व वायरल बुखार के साथ शरीर के जोड़ों में दर्द से पीड़ित मरीजों की सख्या अधिक थी।
बदलते मौसम में खास कर श्वास, हृदय व रक्तताप के रोगियों के अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूर है। मथौली संवाद के अनुसार पुरैनी स्थित पीएससी में डाॅ. अमन ने 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से बुखार, सर्दी-जुकाम, फंगल, सांस, गठिया, सरदर्द और मधुमेह के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। छितौनी संवाद के अनुसार न्यू पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेला में डॉक्टर नही पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट शैलेश तिवारी इलाज कर रहे थे। वहां इलाज कराने पहुंची फुलझड़ी देवी, बिकाऊ, राजकुमार, शिवकुमार, मदन, लचीया देवी, रंजना देवी, बिंदु,सोनी आदि ने बताया कि बीते करीब एक वर्ष से अस्पताल में डॉक्टर नहीं आते हैं। लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार न्यू पीएचसी में आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में रविवार को 45 लोगों का इलाज किया गया। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. संतोष नायक ने बताया कि इस समय गठिया और चर्मरोगियों की संख्या भी बढ़ी है। दीउलिहा के मनोज गुप्ता, सरोज पासवान, गुडिया, पिंकी गुप्ता, सुरेश शर्मा को खुजली समस्या थी। जांच के बाद उन्हें दवा दी गई।
विज्ञापन
नौका टोला के सुरेश्वर प्रसाद, रामकिशुन, इंद्रासन मौर्य, सुरेंद्र सिंह को मधुमेह की शिकायत पर जांच कर दवा दी गई वहीं भटवलिया के जमीरुद्दीन अंसारी, महेंद्र खटीक, हरेंद्र यादव को चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत थी। उनका ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सा प्रभारी ने बताया मरीजों की जांच की गई और दवा भी दिया गया।
लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह के 10 मरीज, चर्म रोग के 15 मरीज, टायफाइड के दो, ब्लॅड प्रेशर की 45, बुखार के आठ मरीजों और जोड़ों के दर्द के दो मरीजों की जांच की गई। बोदरवार संवाद के अनुसार न्यूपीएससी में आयोजित आरोग्य मेला में बोदरवार निवासी शुभंकर गुप्त, असना के संजय सिंह चकिया निवासी कन्हैया पांडेय, भानमती व कमला भारती, घोघरा के रामनिवास सिंह, बड़हरा बाबू की रेनू, शेषपुरवा की संजू देवी, बरडिहा के अनिरुद्ध आदि लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय भारद्वाज ने बताया कि ठंड बढ़ने से नसों में सिकुड़न बढ़ जाती है। इसके चलते सीने में दर्द की समस्या होती है।