फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People scared of continuous theft

लगातार हो रही हैं चोरी की घटनाएं

Sun, 22 Aug 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
People scared of continuous theft
लगातार हो रही चोरी से सहमे लोग
विज्ञापन

पुलिस अभी तक खुलासा करने में असफल
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। हनुमानगंज थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय कस्बे में एक ही रात में एक दुकान और एक घर में चोरी की घटना होने से लोग सहमे हैं। लेकिन पुलिस अभी तक दोनों घटनाओं की खुलासा करने में असफल है।

कस्बा के पथलहवा टोला निवासी रूदल प्रसाद के घर में शनिवार की रात चोरी कर भाग रहे एक युवक को गांव के लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया था। इसकी सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 पुलिस ने आरोपी को थाने ले गई, जहां हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घायल अवस्था में बंधक बने युवक का वीडियो भी रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी तरह शनिवार की देर रात ही बैरा टोला निवासी एक युवक घर में घुसकर चोरों ने गहने और एक कलाई की घड़ी समेत 45000 रुपये नकद लेकर भागने की फिराक में था कि पड़ोस के सुरेंद्र निषाद ने उसे देख लिया। उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां पहुंचकर उसे बंधक बना लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के आरोपी को थाने ले गई। हनुमानगंज एसओ पंकज गुप्त ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहा है। शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed