फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People's eyes became moist after seeing father-daughter's pyre burning

पिता-पुत्री की चिता जलती देख लोगों की आंखें हुईं नम

Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
People's eyes became moist after seeing father-daughter's pyre burning
पिता-पुत्री की चिता जलती देख लोगों की आंखें हुईं नम
विज्ञापन

तमकुहीरोड। पिरोजहा गांव के पिता-पुत्री के शव का शनिवार को बांसी नदी के पिपराघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहरीला पदार्थ खाने से दोनों की मौत हो गई थी। एक ही घाट पर पिता-पुत्री की चिता जलती देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिरोजहा में बृहस्पतिवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से 45 वर्षीय जितेंद्र मिश्र और उनकी नौ वर्षीय पुत्री की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें सेवरही सीएचसी ले आए थे। वहा उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पहले नौ वर्षीय पुत्री रोशनी की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर पिता को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिपराघाट पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर यादव ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने पिता-पुत्री के शव को परिजनों को सौंपा। शनिवार की सुबह शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि जितेंद्र ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से दो लड़कियां और दूसरी पत्नी से दो लड़के हैं। परिवार में काफी दिनों से कलह बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed