{"_id":"6a06314d999c91c6670d83bd","slug":"people-returned-disappointed-due-to-a-lack-of-cash-at-the-bank-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159778-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैंक में कैश नहीं होने से मायूस लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैंक में कैश नहीं होने से मायूस लौटे लोग
Fri, 15 May 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 15 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक पटहेरवा में कैस नहीं होने का लगा बोर्ड।संवाद
उजारनाथ। पंजाब नेशनल बैंक पटहेरवा शाखा में अक्सर कैश नहीं होने की तख्ती लटका देने से ग्राहकों में नाराजगी है। सुबह से ही बैंक में बैठ कर लोग कैश उपलब्ध होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को फिर कैश नहीं है की तख्ती मुख्य गेट पर टांग दी गई थी। दूरदराज से बैंक पहुंचे लोगों से कहा गया कि प्रतीक्षा कीजिए कैश उपलब्ध होने पर भुगतान किया जाएगा। जिसके पास समय नहीं था वह बैंक कर्मचारियों को कोसते लौट गए फिर भी दोपहर तक करीब साै की संख्या में लोग बैंक परिसर व बाहर बैठ कर कैश की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहां माैजूद किसनवती देवी ने बताया कि वह सुबह से बैंक से रुपये निकालने के लिए बैठी हैं। लड़के के एडमिशन के लिए पैसों की जरूरत है। विनय श्रीवास्तव ने बताया कि यहां की व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। सप्ताह में दो से तीन बार कैश नहीं है की तख्ती लगाकर बैंककर्मी लोगों को वापस कर देते हैं। शाखा प्रबंधक अजिताभ रंजन ने बताया कि कैश की डिमांड की गई है। कैश बहुत कम मिल रहा है। उपलब्ध होते ही भुगतना किया जाएगा।