फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people protested

Kushinagar News: निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
people protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। दुदही नगर पंचायत के गांधी चौक के पास निर्माणाधीन नाली बुधवार को ध्वस्त हो गई। इससे नाराज़ कस्बे के लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सभासद शंभू जायसवाल और राजन जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। अभी तीन दिन पहले डीएम ने विभिन्न विकास कार्याें का निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य घटिया मिलने पर उन्होंने ठेकेदार पर केस दर्ज़ कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कस्बा के गांधी चौक के पास करीब 25 लाख की लागत से 195 मीटर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसका आधे से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। करीब दो माह पहले नाली की ढलाई कराकर उस पर स्लैब रबा गया है। बुधवार को एक ट्रैक्टर ट्राॅली के गुजरने से स्लैब टूट गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली ने पलट कर एक चाय की दुकान को क्षतिग्रस्त दी। गनीमत रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे ईओ रवि पटेल ने निर्माण कार्य की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पवन मद्धेशिया, नरेश, मनीष पटेल, मैनुदीन शेख, सुरेश जायसवाल, रवि कुमार, श्रीलाल शर्मा, सचितानंद, बैजनाथ पटेल, सागर गुप्ता, दीनानाथ वर्मा, दुर्गेश, अमरदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed