फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People protested and demanded the construction of a speed breaker

Kushinagar News: प्रदर्शन कर लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग

Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
People protested and demanded the construction of a speed breaker
- तीन वर्ष में हुए हादसों में 12 लोगों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग के खैरटिया पुल चौराहे पर क्षेत्र लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने चौराहे के नहर की पटरी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग स्टेट हाईवे बना है। इस चौराहे से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी के रास्ते नेपाल सीमा तक टू-लेन सड़क बनी है। इन सड़कों के निर्माण के बाद देर रात तक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। यह दोनों सड़क खैरटिया चौराहे पर मिलता है। ये सड़कें अच्छी होने के चलते वाहन की गति तेज होती है, लेकिन वहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते यहां हर दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने से बीते दो सप्ताह के भीतर ही छह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बीते तीन वर्ष में हुए हादसों में 12 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बिहार के बाइक सवार एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को कोठीभार निवासी दो व्यक्ति सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीते 26 मई को घुआंटीकर निवासी रशीद खान को नहर मार्ग से पुल पर चढ़ने के दौरान ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। 18 जून को बरवा रतनपुर निवासी हृदयानंद अपनी मां फूल कुमारी, प्रीती के साथ बाइक से घर लौटते समय खैरटिया पुल पर रोड पार करते समय वाहन की टक्कर से तीन घायल हो गए थे। इन लोगों ने चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रिका, नाथू, तूफानी, रामाधार, तैमूल, महंथ, भूषिम, चंद्रिका गोंड, धनेश, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed