फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People, including a woman, injured after being struck by a crane.

Kushinagar News: क्रेन की चपेट में आने से महिला समेत लोग घायल

Tue, 21 Apr 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
People, including a woman, injured after being struck by a crane.
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित जगदीशपुर चौराहे पर ग्रामीण बैंक के सामने खड़े महिला समेत दो लोग सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक क्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस दोनों घायलों को पिपराइच सीएचसी भेजवाई, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेंदुरिया विशुनपुर निवासी 40 वर्षीय शबनम और 16 वर्षीय गुफरान जगदीशपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बाहर सड़क के किनारे पेड़ के नीचे खड़े थे। उसी दौरान कप्तानगंज की तरफ से आ रहे क्रेन अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मार दिया। इससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई अहिरौली पुलिस उन्हें पिपराइच सीएचसी भेजवाई, जहां उनकी हालत गंंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस क्रेन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed