फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People drenched in sweat due to the scorching sun

Kushinagar News: चिलचिलाती धूप से पसीने से तरबतर हुए लोग

Sun, 15 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
People drenched in sweat due to the scorching sun
पडरौना। सूरज की तपिस कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को सुबह से ही निकली चिलचिलाती धूप से लोग पसीना से तरबतर हो गए। हालांकि मौसम विज्ञान ने बादल छाने और जिले के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताया है, लेकिन लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ही सूरज की तपिस बढ़ गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में तेज धूप होने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शुक्रवार की शाम जिले के जिन इलाकों में बारिश हुई थी वहां भी शनिवार को उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 90 से 97 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 59 से 71 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज पूरवा हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed