{"_id":"6670ad6bf37794917f0eead4","slug":"people-demanded-the-mla-to-build-the-road-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118420-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लोगों ने विधायक से की सड़क बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लोगों ने विधायक से की सड़क बनवाने की मांग
Tue, 18 Jun 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। कोइलसवा बुजुर्ग के महुआ टोला के लोगों ने विधायक को पत्र लिखकर गांव की सड़क बनवाने की मांग की है। विधायक ने लोगों को सड़क बनवाने की दिशा में साकारात्मक पहले करने का आश्वासन दिया है।
गांव के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लाखीचंद यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद, रविंद्र राजभर, रामप्रवेश यादव, विंध्याचल यादव, उमेश यादव, लालजी राजभर, प्रमोद राजभर, मुंद्रिका, निशू कुमार, अखिलेश यादव, पप्पू राजभर, जितेंद्र यादव आदि ने विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को दिए गए पत्र में कहा कि करीब 40 वर्ष पूर्व गांव की चकबंदी हुई थी। तभी से गांव में कोई पक्की सड़क नहीं है। हल्की बारिश होने पर सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ छोटी मोटी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गांव की कच्ची सड़क को पक्की बनाने के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।