{"_id":"65ea19154ccacdedb6024f9f","slug":"people-caught-a-young-man-committing-theft-and-handed-him-over-to-the-police-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113741-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी करते युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी करते युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा
Fri, 08 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा के काॅलेज रोड पर एक मकान में ताला तोड़ कर चोरी करते समय युवक काे आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि चोरी में शामिल अन्य युवक नगदी और जेवर लेकर भाग गए। पीड़ित के तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
बुधवार की देर रात कस्बा के कॉलेज रोड स्थिति शंभू जायसवाल के परिवार के लोग घर के पास स्थित मैरिज हाल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात ठंड लगने पर उनका बड़ा बेटा प्रहलाद घर स्वेटर लाने पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। घर के भीतर दाखिल हुआ तो तीन-चार चोर घर का सामान उठा रहे है। उन्होंने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोगों वहां पहुंचे और लोगों ने एक चोर को दौड़ाकर पकड़ कर लिया और पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया। शेष चोर घर का सामान लेकर भागने में सफल रहे। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि चोर करीब तीन लाख नगद और आभूषण ले गए हैं। उन्होंने केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।