{"_id":"6421f16937c9ab25c70339a4","slug":"people-beat-up-the-miscreants-kushinagar-news-c-7-1-101538-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पीटा
Tue, 28 Mar 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर हुई वारदात, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पिपरा कनक बसडीला मार्ग पर स्थित धुसवा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने राहगीर का मोबाइल फोन छीन लिया। राहगीर के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करके पुलिस जानकारी जुटा रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक के टोला धुसवा निवाली सेराजुल हक सोमवार की दोपहर खेत में काम करके घर लौट रहे थे। तभी पिपरा कनक बसडीला मार्ग पर धुसवा गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। सेराजुल हक को रोककर बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो लोग जुट गए।
दोनों युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनके पास से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अनिल उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।