{"_id":"665e3b380691c7aa9402fcc4","slug":"people-angry-over-power-not-being-restored-demonstrated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117745-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली बहाल नहीं होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली बहाल नहीं होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
Tue, 04 Jun 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। तीन दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के नूनिया पट्टी में शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग किए है। लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने रात में नींद पूरी नहीं हो रही है।
बृहस्पतिवार की देर रात को आए चक्रवाती तूफान से 33 केवीए और 11 हजार का पोल और तार टूटकर गिर गए। बिजली निगम अगले दिन शुक्रवार से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गांव और मुख्य सड़क के किनारे बिजली का पोल और तार टूटकर गिरे हैं। सोमवार को नूनिया पट्टी के लोगों ने बिजली निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे जुबैर अंसारी, शैलाख, सतीश यादव, गोविंद, सरफराज, कृष्णा गुप्ता, अरविंद पहलवान, मुन्ना, वाहिउद्दीन, पारस गुप्ता, सेराज आदि ने कहा कि भीषण गर्मी में चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नही हो सकी। गांव के मुख्य मार्ग पर बिजली का तार और पोल गिरा पड़ा है। रास्ता अवरुद्ध है, लेकिन मरम्मत की कौन पूछे उसको हटाया नहीं जा सका है। सुबह गांव में एंबुलेंस आने पर उसको हटाया गया। लोगों का कहना है कि अभी भी कई बिजली का पोल और तार टूटकर गिरा है। ऐसे में इस तरह काम हुआ, तो जल्दी बिजली मिलने की उम्मीद नही है। लोगों ने मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
जरार उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की परेशानी से भली भांति अवगत हूं। आंधी में गिरे बिजली के पोल और तार युद्ध स्तर पर सही कराए जा रहे हैं। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।