फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   peas recovered in huge quantity in kushinagar

कुशीनगर में एडीएम और एएसपी ने मारा छापा, भारी मात्रा में मटर बरामद

Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
peas recovered in huge quantity in kushinagar
कुशीनगर में एडीएम और एएसपी ने मारा छापा, भारी मात्रा में मटर बरामद
विज्ञापन

खड्डा। एडीजी के निर्देश पर एडीएम व एएसपी ने कई थाने की फोर्स के साथ रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के लखुआ गांव व खड्डा कस्बे में छापा मारकर लगभग 818 बोरी मटर बरामद किया। कुछ बोरियों पर कनाडा लिखा हुआ था। नेपाल से तस्करी करके मटर लाए जाने की चर्चा है। खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से सैंपल एकत्र किया गया है। वाणिज्य कर के अधिकारी भी मौके पर पहुंच छानबीन कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
रविवार की देर रात एडीएम विंध्यवासिनी राय व एएसपी एपी सिंह कोतवाली पडरौना, नेबुआ नौरगिया सहित विभिन्न थानों की पुलिसफोर्स के साथ आधी रात को खड्डा थाने के लखुआ ग्राम के हसनू टोला में छापा मारे। एक ट्रक व चार पिकअप को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें बोरे में भरकर मटर लोड मिली। गोदाम स्वामी व वाहन चालकों को हिरासत में लेकर थाने को सौंप दिया गया। इसके बाद नगर पंचायत के भारतीय स्टेट बैंक तिराहे के पास एक गल्ला आढ़तिया की दुकान से भी 123 बोरी मटर बरामद की गई। आढ़तिये को हिरासत में ले लिया गया। बरामद कुछ बोरियों पर कनाडा लिखा है, जबकि कुछ बोरियों पर कुछ भी नहीं लिखा है। बोरियों का वजन 20 व 25 किलोग्राम है। इस धंधे के पीछे महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया निवासी एक गल्ला व्यवसायी का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर में एडीएम के आदेश पर अभिहीत अधिकारी मानिक चंद सिंह अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे व मटर का नमूना एकत्र किया। इसे झांसी प्रयोगशाला भेजकर गुणवत्ता की रिपोर्ट ली जाएगी। तब तक के लिए मटर को एक गोदाम में रखकर सील करने कार्रवाई चल रही है। वाणिज्य कर अधिकारी रविंद्र सिंह एवं सहायक वाणिज्य कर अधिकारी बालक राम ओझा, भारत चंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि मटर का सैंपल एकत्र कर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक मटर जब्त रहेगी। सहायक वाणिज्य कर अधिकारी बालकराम ओझा ने बताया कि बरामद मटर के बाबत छानबीन की जा रही है, जबकि खड्डा थाने के एसओ रामकृष्ण यादव का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर संबंधित विभाग कार्रवाई कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed