{"_id":"68e6bb55089fb122ce0aa43f","slug":"pcs-pre-examination-will-be-held-on-12th-under-three-tier-security-cover-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146813-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 12 को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी पीसीएस प्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 12 को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी पीसीएस प्री परीक्षा
Thu, 09 Oct 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा तथा सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा) परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से लेकर केंद्र के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। पुलिस के साथ ही खुफिया विंग भी अलर्ट मोड में रहेगी। प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर रहेगी। यदि पेपर लीक होने से जैसा कोई अफवाह फैलाता है तो जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक सहायक केंद्र व्यवस्थाक तैनात किए गए हैं। केंद्र की निगरानी और परीक्षा निष्पक्ष हो सके, इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
उन्हें परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई है। 12 अक्तूबर को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी जा चुकी है।