{"_id":"697921022674668d990fe012","slug":"pay-special-attention-to-diagrams-and-graphs-in-physics-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153548-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भौतिक विज्ञान में डायग्राम और ग्राफ पर दें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भौतिक विज्ञान में डायग्राम और ग्राफ पर दें विशेष ध्यान
Wed, 28 Jan 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए भौतिक विज्ञान का पाठ्यक्रम और अंक विभाजन जरूर देखें। इसमें पता चलेगा कि किन अध्यायों से लंबे प्रश्न आते हैं, उन पर ध्यान दें। परिभाषाएं, नियम, सिद्धांत और उदाहरण अच्छे से पढ़ें। डायग्राम पर खास ध्यान दें। सूत्र की अलग कॉपी बनाएं। हर अध्याय के महत्वपूर्ण सूत्र एक कॉपी में लिखें। रोज 10-15 मिनट सूत्र दोहराएं। सूत्र के साथ उसका प्रयोग भी समझें।
उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि संख्यात्मक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें और हर अध्याय से 5 से 10 संख्यात्मक प्रश्न रोज हल करें। यूनिट, साइन और स्टेप्स लिखने की आदत डालें। परीक्षा में पूरा हल लिखने पर पूरा अंक मिलता है।
डायग्राम और ग्राफ जरूर बनाएं। साफ़ और लेवल वाले डायग्राम बनाने का अभ्यास करें। किरचौफ नियम, मैग्नेटिक फील्ड आदि के चित्र बार-बार अभ्यास करें। चित्र पेंसिल से बनाएं। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें। प्रतिदिन कम से कम 5 से 10 साल के प्रश्न पत्र जरूर हल करें। इससे प्रश्नों का पैटर्न और बार-बार आने वाले सवाल समझ में आते हैं।