{"_id":"689e38b2d4fda979a10ce22d","slug":"patriotic-songs-will-resonate-today-jana-gana-mana-will-be-sung-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143495-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, होगा जन गण मन का गान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, होगा जन गण मन का गान
Fri, 15 Aug 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा लाइट से सजा कलक्ट्रेट भवन। संवाद
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई है। कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालय तिरंगा रंग की झालसों से जगमग हो चुके है। पुलिस लाइंस और स्कूलों व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां हुईं। शुक्रवार सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी, गैर सरकारी और स्कूल व कॉलेजों में ध्वाजारोहण होगा। इसके बाद पौधरोपण किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारी और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे से सभी कार्यालयों में पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह नौ बजे जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल और कॉलेज में ध्वजारोहण होंगे। जिला स्टेडियम में ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ध्वजारोहण करेंगे।
इसके बाद जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर रंगरोहन और टेंट आदि की व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूल छात्र-छात्राएं अभ्यास करते दिखे। कलक्ट्रेट भवन और एसपी कार्यालय भवन पर तिरंगा रंग में प्रकाश दे सके, उसके लिए इलेक्ट्रानिक उपकरण लगाया गया है। इसी तरह विकास भवन, बीएसए कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, उद्यान विभाग, जिला स्टेडियम परिसर में तैयारियां पूरी की जा रही है। इसी तरह उदित नारायण इंटर कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने परेड का अभ्यास किया।