फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patients will be identified through door-to-door searches conducted by ASHA workers and ANMs.

Kushinagar News: घर-घर होगी मरीजों की तलाश, आशा व एएनएम करेंगी चिह्नित

Tue, 29 Sep 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Patients will be identified through door-to-door searches conducted by ASHA workers and ANMs.
पडरौना। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया और बुखार समेत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पूरे अक्टूबर महीने में विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक से 31 अक्टूबर से तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसके तहत गांव से लेकर शहर तक साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन,फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव पर जोर रहेगा। इस दौरान आशा व एएनएम मरीजों को चिह्नित करेंगी और पोर्टल पर अपलोड करेंगी।
विज्ञापन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य 12 विभाग गांव से लेकर शहर तक लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अभियान के तहत मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार समेत अन्य संचारी रोगों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत बुखार के मरीजों की पहचान कर उनकी समय से जांच और उपचार कराया जाएगा। इसमें जिले की 3,549 आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी व एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अभियान के दौरान स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसमें पंचायती राज विभाग, नगर विकास, शिक्षा, कृषि, उद्यान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और जल निगम समेत 12 विभाग अपने-अपने स्तर से गतिविधियां संचालित करेंगे। संबंधित विभागों की साफ-सफाई ,कूड़ा निस्तारण और जलभराव से निजात के लिए काम करने होंगे। अभियान से बीमारी की जल्द पहचान और उपचार से संक्रमण के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। बुखार सहित अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन

00000
संचारी रोगों से बचाव के लिए बरतें सावधानी:-
-घर और आसपास पानी न भरने दें।
-कूलर,टंकी और गमलों का पानी नियमित रूप से बदलें।
-घर और आसपास सफाई रखें व कूड़ा इधर-उधर न फेंकें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और रात को सोते समय मच्छरदानी का जरूर प्रयोग करें।
-बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।
0
कोट:- अभियान में पंचायतीराज विभाग, नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहेंगे। बचाव की जानकारी दी जाएगी। साफ सफाई के अलावा बीमार लोगों की जांच की जाएगी। -डॉ.चंद्रप्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed