फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patients upset due to late arrival of doctors

स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी

Thu, 02 Sep 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Patients upset due to late arrival of doctors
डॉक्टरों के विलंब से पहुंचने पर मरीज परेशान
विज्ञापन

अप्रैल से सितंबर तक आठ बजे से दो बजे तक है ओपीडी का समय
अस्पताल में कही नहीं लगा है ओपीडी की समय सारिणी का बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। ओपीडी संचालन में हाटा सीएचसी में मनमानी देखने को मिल रहा है। शासन की ओर से तय समय से ओपीडी शुरू न कर डॉक्टर अपने मन से ओपीडी संचालित कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सरकारी अस्पतालों में ओपीडी संचालित करने का समय मुकर्रर है, लेकिन यहां के डॉक्टर दस बजे पहुंच रहे हैं। इससे लेकर मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

बृहस्पतिवार को हाटा सीएचसी में नौ बजे तक ओपीडी के कमरे नहीं खुले थे। यहां दो महिला डॉक्टरों सहित कुल आठ डॉक्टर तैनात हैं। सिर्फ एक डॉक्टर अपने कक्ष में बैठे थे, लेकिन पर्ची काउंटर बंद था। बताया गया काउंटर दस बजे खुलता है और डॉक्टर भी दस बजे ही अपने कक्ष में आते हैं। जबकि शासन की ओर से ओपीडी की समय सारिणी अप्रैल से सितंबर तक आठ बजे से दस बजे तक तय है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में बैठकर डॉक्टरों का इंतजार कर रहे मरीजों ने अपनी परेशानी जाहिर की। विशुनपुरा गांव के रहने वाले गोविंद की तबियत खराब थी। उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर को दिखाने आए हैं। साढ़े आठ बजे से वह आकर बैठे हैं। पर्ची काउंटर बंद है। डॉक्टर भी अभी नहीं आए हैं। दस बजे तक इंतजार करने को कहा जा रहा है। ढाढ़ा चीनी मिल के कर्मचारी जनार्दन यादव भी काफी देर से डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ बज गए हैं, लेकिन अभी पर्ची नहीं बन रही है। लापरवाही यहां तक है कि पूरे परिसर में कहीं भी ओपीडी का समय सारिणी बताने वाला कोई बोर्ड नहीं लगा है। इससे मरीजों को समय की जानकारी नहीं हो पा रही है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि इस माह तक अभी ओपीडी का समय आठ बजे से दो बजे तक है। अगर समय से डॉक्टर ओपीडी में नहीं पहुंच रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। जांच की जाएगी। दोषी लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed