{"_id":"6903b420bcdf9a8ff60ec819","slug":"passengers-were-upset-due-to-lack-of-buses-and-had-to-wait-for-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-148098-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस के अभाव में यात्री परेशान...घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस के अभाव में यात्री परेशान...घंटों करना पड़ा इंतजार
Fri, 31 Oct 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
कसया। त्योहार बीतने के बाद लोग अपने घरों से निकल कर रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाने के लिए निकल पड़े हैं। बृहस्पतिवार को नगर के कसया बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। घंटों इंतजार के बाद लोग अपने गंतव्य को जा सके।
नगर के बस स्टेशन पर गोरखपुर, देवरिया और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज त्योहार पर लोगों के यात्रा को सुलभ बनाने के लिए लंबी दूरी पर बसों को लगाया है लेकिन गांव त्योहार मनाने पहुंचे लोग एकाएक बाहर निकल पड़े हैं। इससे यात्रा कर रहे लोगों को बसे कम पड़ गई। इससे घंटों इंतजार करने के बाद भी बसे नहीं मिल पा रहीं थी।
सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों के साथ अधिक सामान लेकर जाने वाले लोगों को हुई। बस स्टेशन के आसपास डग्गामार वाहनों की भरमार लगी थी। बहुत यात्री बस नहीं मिलने के अभाव में काफी लोग निजी साधनों का सहारा लेकर गए। स्टेशन परिसर में शाम तक यात्रियों की भीड़ लगी रही। इस संबंध में बस स्टेशन प्रभारी नुरूलैन अंसारी ने बताया कि गांव से एकाएक भीड़ निकलने की वजह से दिक्कत हुई है। सभी रूटों पर 155 बसों का संचालन किया जा रहा है।