Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passengers arriving by bus and train face difficulties; shortage of vehicles on rural routes.

Kushinagar News: बस और ट्रेन से उतरे यात्री परेशान, ग्रामीण रूटों पर वाहनों की कमी

Sun, 15 Nov 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Passengers arriving by bus and train face difficulties; shortage of vehicles on rural routes.
बस और ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों को नहीं मिले घर जाने के साधन, दिन ढलते ही बढ़ जाती है परेशानी
विज्ञापन

पडरौना। छठ महापर्व पर बड़े शहरों में काम करने वाले लोग घर लौटने लगे हैं। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और अन्य महानगरों से बसों और ट्रेनों के जरिये जिले में पहुंचे यात्रियों के सामने अब घर तक पहुंचने की चुनौती है। बस और रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें गांव जाने के लिए आसानी से साधन नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में सामान और बच्चों के साथ पहुंचे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शनिवार को बस और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ रही। कोई दिल्ली से आया था तो कोई मुंबई और लखनऊ से। स्टेशन पर उतरने के बाद सभी को घर पहुंचने की चिंता थी। स्थानीय मार्गों पर पर्याप्त बसें और अन्य सार्वजनिक वाहन नहीं मिलने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने मजबूरी में निजी वाहन बुक किए तो कुछ ने घर से ही गाड़ी मंगवा ली। वहीं, जिनके पास दूसरा विकल्प नहीं था, वे ऑटो और टेंपो की तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन

दिल्ली से आए जटहां बाजार के केशव मिश्र, राधेश्याम मिश्र, शिवपुर के रामप्यारे विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल और महेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि दिन में किसी तरह वाहन मिल भी जाते हैं, लेकिन शाम ढलने के बाद परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या कम होने से घंटों इंतजार करना पड़ता है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को अधिक दिक्कत होती है। सामान के साथ सड़क किनारे वाहन का इंतजार करना भी चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डिपो की ओर से संचालित सभी निगम और अनुबंधित बसों के दो से तीन फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली, लखनऊ और कानपुर मार्ग पर संचालित होने वाली बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। यात्रियों की सुविधा का हरसंभव ध्यान रखा जा रहा है।
जयप्रकाश प्रधान, एआरएम, पडरौना डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed