फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   passenger train terminated upto 30 august

Kushinagar News: 30 अगस्त तक निरस्त रहेगी सिवान से गोरखपुर तक चलने वाली सवारी गाड़ी

Fri, 18 Aug 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
passenger train terminated upto 30 august
सिवान से गोरखपुर और गोरखपुर से सिवान तक चलती है यह ट्रेन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित गोरखपुर से सिवान तक और सिवान से गोरखपुर तक चलने वाली 05035/05036 पैसेंजर ट्रेन 30 अगस्त तक निरस्त रहेगी। पहले इसे गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लेकर 20 अगस्त से निरस्त करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तीन दिन और पहले से ही निरस्त कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के निरस्त रहने और डेमू ट्रेन का समय चार घंटे बढ़ाए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर पिछले सात अगस्त से यार्ड रिमॉडलिंग व गोरखपुर से कुसुम्ही के बीच थर्ड लाइन पर कमीशनिंग का कार्य चल रहा है, जिसे 30 अगस्त तक पूरा कराया जाना है। इस कार्य को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रूट की 15079/15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन को 24 अगस्त से 30 अगस्त के बीच और 05035/05036 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन को 20 अगस्त से 30 अगस्त के लिए निरस्त करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

साथ ही डेमू ट्रेन की समय सारिणी 30 अगस्त तक के लिए चार घंटे आगे बढ़ा दी गई है। डेमू ट्रेन के सिवान से चलने का समय पहले 8:10 बजे था और उसे तमकुहीरोड में पहुंचने का समय 9:55 बजे था। उसमें परिवर्तन कर दिया गया है। अब इस ट्रेन के सिवान से चलने का समय 12:10 बजे व तमकुहीरोड पहुंचने का समय 1:55 बजे कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन को 20 अगस्त से 30 अगस्त तक के लिए निरस्त किया जाना था, लेकिन उसे अब तीन दिन पहले बृहस्पतिवार से ही निरस्त कर दिया गया है। इससे इस रूट के यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
क्षेत्र के प्रभात मिश्र, संजय राय, श्रीदयाल मिश्र व मुकेश यादव का कहना है कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर गोरखपुर कैंट में चल रहा कार्य स्वागत योग्य कदम है। इससे भविष्य में यातायात की सुविधाओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी, लेकिन ट्रेन निरस्त होने की अवधि में यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर कैंट में कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed