फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Passenger pressure increased after summer vacation, all trains are full

Kushinagar News: गर्मी की छुट्टी के बाद बढ़ा यात्रियों का दबाव, सभी ट्रेनें फुल

Sun, 22 Jun 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Passenger pressure increased after summer vacation, all trains are full
कप्तानगंज। ग्रीष्मकालीन की छुट्टी बीतने को हैं। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नया सत्र शुरू हो गया है। इसकी तैयारी करने वाले युवाओं को कोटा, दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद समेत बड़े शहरों के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज मार्ग पर समर स्पेशल ट्रेनों के अलावा सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता है। इन सभी ट्रेनों में 30 जून तक सभी सीट फुल हैं। वहीं साइबर हैकर लोगों से दो गुना अधिक पैसा लेकर कन्फर्म टिकट बेच रहे हैं। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, कोटा, जम्मू कश्मीर, कोलकाता सहित अन्य बड़े शहरों के लिए सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा इस समय कई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके चलते कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर हर वक्त यात्रियों की भीड़ रहती है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के बावजूद केवल एक ही काउंटर पर रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध है। हालत यह है कि रिजर्वेशन का समय शुरू होने के बाद एक व्यक्ति का टिकट बनते ही सीट फुल हो जाती हैं। कन्फर्म टिकट को लेकर दो दिन पहले से नंबर लगाने के बाद भी लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के बाद बड़े शहरों में पढ़ने वाले बच्चे अब अपने स्कूल और कॉलेज जाने की तैयारी में हैं। लेकिन गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित एक्सप्रेस ट्रेनों में 30 जून तक सभी सीट फुल हैं। इससे विद्यार्थी और उनके अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ कॉलेज और कोचिंग में पढ़ने वाले कुछ छात्र तो किसी तरह गोरखपुर जाकर वहां से बस से लखनऊ चले जा रहे हैं, लेकिन प्रयागराज, दिल्ली और कोटा जाने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेन का कन्फर्म नहीं मिलने से उन्हें यात्रा आगे बढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed