{"_id":"5fa2edc68ebc3e9be3463b53","slug":"parliament-mla-visit-kushinagar-news-gkp3720618138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद, विधायक समेत कई नेताओं ने किया घटना स्थल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद, विधायक समेत कई नेताओं ने किया घटना स्थल का दौरा
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बा स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना पर पहुचे सांसद विजय कुमार दुबे ।
- फोटो : KUSHINAGAR
सांसद, विधायक समेत कई नेताओं ने किया घटना स्थल का दौरा
सांसद, विधायक समेत सभी ने प्रशासनिक लापरवाही को माना घटना की वजह
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने मृतकों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार (कुशीनगर)। अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना के बाद कप्तानगंज कस्बे में राजनीतिक लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक रामानंद बौद्ध, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव समेत कई अन्य लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सभी ने इस हादसे के लिए प्रशासन को कसूरवार ठहराते हुए प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
सांसद विजय कुमार दूबे ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।सांसद ने कहा कि घनी आबादी में इस तरह से चल रहे अवैध कारोबार के लिए प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार है। प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि यह प्रशासन और स्थानीय पुलिस की घोर लापरवाही है। इस तरह की घटना से सरकार की छवि खराब होती है। इस घटना में प्रभावित लोगों को सरकार की तरफ से सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
रामकोला के भासपा विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि कप्तानगंज पुलिस की घोर लापरवाही का परिणाम है यह हादसा। क्योंकि घनी आबादी में वर्षों से यह अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कि उसे इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी।
सपा नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। वे तथा पूरी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदारहै। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी जानी चाहिए। भाजपा नेता व पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि कप्तानगंज पुलिस ने अवैध कमाई के चक्कर में अवैध कारोबार को कस्बे के भीतर चलने दिया। इसी का परिणाम है कि चार लोगों की जान चली गई तथा नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों की मदद में लगे रहे लोग
बोदरवार। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे नगर पंचायत कप्तानगंज के चेयरमैन के प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, भोला अग्रहरी, हरिश्चंद्र अग्रहरि, साहब जान, लियाकत, अकरम अली, विजय कन्नौजिया, बैजनाथ गुप्ता, विनोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, मनोज मिश्रा, ब्रह्माशंकर चौधरी, दिनेश मल्ल, रमेश जायसवाल, इंद्रजीत गुप्ता, रविंद्र कुमार गौड़, अजय मिश्रा, महताब अली, अनिल श्रीवास्तव, संजय यादव, सुरेंद्र गौंड़, डॉ. केके यादव, सतीश यादव, शिवप्रसाद सिंह, विनोद अग्रहरि आदि ने घायलों व झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इन लोगों ने अगल-बगल के लोगों को समझा-बुझाकर मौके पर भीड़ भी नहीं जमा होने दिया। (संवाद)