फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Parents should be alert in case of fever and skin diseases in children

Kushinagar News: बच्चों में बुखार व त्वचा रोग के मामले में सजग रहें अभिभावक

Thu, 19 Sep 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Parents should be alert in case of fever and skin diseases in children
तुर्कपट्टी। जनपदीय आदर्श उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 329 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनमें दवाओं का वितरण किया गया। डॉक्टरों ने बच्चों को बरसात के मौसम में विभिन्न संक्रामक रोगों से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

फाजिलनगर सीएचसी के डॉ. पवन बहादुर सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह और फार्मासिस्ट सदरे आलम के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में 329 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कुछ बच्चों में बुखार, खांसी, चर्म व दांत संबंधी परेशानी मिली, जिन्हें उपचार के बाद दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा कि बुखार, खांसी अगर नहीं ठीक हो रही है तो तत्काल डॉक्टर की परामर्श लें। आनावश्यक दवाएं खाने से बचें। अपने घर के अगल-बगल साफ-सफाई रखते हुए पानी उबाल कर पीने की आदत डाले। इस दौरान रामकुंवर प्रसाद, सुनील त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दीपक सिंह, मनोज सिंह, संतोष प्रसाद, सुनैना मिश्रा, मंजूर आलम, शाह आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed